नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) ने 'अभय' नाम से एक एआई आधारित हेल्पबॉट लॉन्च किया है। यह देश का पहला रियल-टाइम नोटिस वेरिफिकेशन सिस्टम है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड से बचाना है। सीबीआई के अनुसार, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी भारत की आपराधिक न्याय व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती बन चुके हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीपफेक जैसी तकनीकों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण आम लोगों के लिए असली और नकली दस्तावेजों में अंतर करना कठिन होता जा रहा है। विशेष रूप से 'डिजिटल अरेस्ट' नामक साइबर ठगी में अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआई या अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं। वे नकली नोटिस भेजकर पीड़ित को किसी अपराध में शामिल होने का झूठा आरोप लगाते हैं और फिर ...