कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हर पेमेंट डिजिटल अभियान के तहत 15 मार्च तक जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। जिसकी थीम सुरक्षित डिजिटल भुगतान है। मंगलवार को रिजर्व बैंक कार्यालय परिसर में आउट सोर्स स्टाफ के लिए जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। सभी को डिजिटल भुगतान के समय सावधानी बरतने पर जोर दिया गया। जोर दिया गया कि डिजिटल गिरफ्तारियों की धमकी से सावधान रहें क्योंकि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है। यह लोगों से पैसे ऐंठने का स्कैम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...