डिजिटल अरेस्ट संगठित साइबर अपराध नेटवर्क का हिस्सा: अदालत
गुड़गांव, सितम्बर 22 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। बुजुर्ग को डरा-धमकाकर ठगी करने वाला डिजिटल अरेस्ट खेल एक संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का हिस्सा है, जिसमें गिरोह के अलग-अलग सदस्य भिन्न-भिन्न भूमिकाएं निभाते हैं। गुरुग्राम की एक अदालत ने 65 वर्षीय बुजुर्ग से 23 लाख रुपये की ठगी के मामले में यह अहम टिप्पणी करते हुए दिल्ली निवासी अभियुक्त क्षितिज माहरा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुदीप गोयल की अदालत ने मामले की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ रही है, साइबर अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है। अदालत ने चेतावनी दी कि ऐसे संवेदनशील और संगठित अपराधों से सख्त हाथों से निपटा जाना चाहिए और अभियुक्तों के प्रति कोई नरमी नहीं दिखाई जानी चाहिए। अदालत ने मामले की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि क्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.