डिजिटल अरेस्ट में फंसी विवाहिता ने की खुदकुशी, शादी की सालगिरह से पहले मौत को लगाया गले
बिजनौर, अप्रैल 30 -- UP News: यूपी के बिजनौर में एक साइबर अपराध का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। डिजिटल अरेस्ट और लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर भोगी निवासी 28 वर्षीय विवाहिता मोनिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक कदम उसने अपनी शादी की सालगिरह से ठीक एक दिन पहले उठाया। मृतका की डायरी से डेढ़ पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने एक युवक द्वारा लंबे समय से परेशान किए जाने और ब्लैकमेलिंग का जिक्र किया है। उसने अपने पति से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनसे झूठ नहीं बोल सकती, लेकिन अब बहुत दबाव में है। साथ ही बच्चों का ध्यान रखने की बात भी लिखी। नोट में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी उसे लगातार धमका रहा था। परिजनों के अनुसार साइबर ठगों ने उसे 'डिजिटल अरेस्ट' जैसा माहौल बनाकर कई दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.