डिजिटल अरेस्ट मामले में चार गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद, सरसमल। डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर महिला से 24.02 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन बीए के छात्र शामिल हैं। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि तीन को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-21डी निवासी महिला को 24 मार्च को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके मोबाइल नंबर से फ्रॉड हुआ है। अगले दिन खुद को पंचकूला पुलिस का इंस्पेक्टर बताने वाले व्यक्ति ने महिला को अरेस्ट वारंट जारी होने और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम आने की बात कही। आरोपियों ने महिला को वीडियो कॉल पर बनाए रखा और संपत्ति सत्यापन के नाम पर अलग-अलग खातों में 24.02 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले की जांच के दौरान साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.