रांची, मार्च 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह को सिम मुहैया कराने के आरोपी को सीआईडी के साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रांची निवासी एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख की ठगी की गई थी। उसकी शिकायत पर 25 फरवरी को साइबर थाना ने केस दर्ज किया था। जांच के बाद सीआईडी ने आरोपी सूरज कुमार चौधरी को दरभंगा के कमतौल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे रांची लाया गया और कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। जांच में पता चला कि साइबर ठगी करने वाले गिरोह को सूरज ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड मुहैया उपलब्ध कराए थे। सीआईडी ने आरोपी के मोबाइल, सिम समेत अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.