मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साइबर शातिरों ने डिजिटल अरेस्ट के लिए पटना में चार माह पहले मास केयर इंटरनेशनल नाम से कंपनी खोली थी। साइबर शातिरों ने रिटायर बैंककर्मी महेश गामी और उसकी पत्नी रेणु गामी को 13 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 42 लाख रुपये इसी कंपनी के बैंक खाते में ही मंगवाए थे। अब साइबर थाने की पुलिस फर्जी कंपनी के जीएसटी और बैंक खाता खुलने की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, बैंक से पूछा गया है कि इस फर्जी कंपनी के नाम कैसे सीसी अकाउंट खुला? इसके लिए बैंक की ओर से किस स्तर पर जांच-पड़ताल की गई? बैंक खाता को किस मोबाइल नंबर से संचालित किया जा रहा था? साइबर थाने की पुलिस ने पटना के आशियाना नगर दिघारोड स्थित बैंक की शाखा प्रबंधक से ऐसे कई सवालों के जवाब मांगे हैं। इस खाते से एक बार में चेक से 40 लाख रुपये क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.