बलरामपुर, जनवरी 16 -- बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए ।महिला सुरक्षा दलों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों एवं ग्राम चौपालों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया। महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं तथा उनका त्वरित निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट), महिला अधिकारों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों पर जागरूकता हेतु सार्थक चर्चा की गई। संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट का वितरण भी किया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.