सहारनपुर, अप्रैल 22 -- देवबंद, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला पुलिस ने नारी सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन की जानकारी दी। खासतौर पर डिजिटल अरेस्टिंग की झूठी अफवाह के प्रति जागरूक किया। एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम ने रेलवे रोड, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मीना बाजार व कई अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंच महिलाओं और युवतियों को डिजिटल अरेस्टिंग की झूठी अफवाह के बारे में समझाया गया। बताया गया कि यदि आपके पास कोई डिजिटल अरेस्टिंग को लेकर कोई कॉल आए तो घबराएं नहीं, तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। इस दौरान सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के अलावा वूमेन पावर, साइबर अपराध, एंबुलेंस सेवा समेत अन्य आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी। वहीं, राजकीय माडल महाविद्यालय कपूरी गोविं...