बागपत, अगस्त 30 -- बागपत। साइबर ठगों ने लोगों को अपने चंगुल में फंसाने के लिए इन दिनों एक ओर नया तरीका अपनाया है। जिसका नाम है 'डिजिटल अरेस्ट'। इसमें ठगी करने वाले लोगों को फंसाने के लिए 'ब्लैकमेलिंग' या भयादोहन का खेल खेलते हैं और लोग उनके जाल में फंस जाते हैं, लेकिन अब बागपत पुलिस इससे बचाव के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। पुलिस की ओर से एक पोस्टर जारी कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ---

इस तरह देते ठगी को अंजाम पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को कॉल लिया जाता है। फोन रिसीव करते ही मोबाइल पर कहते हैं कि आपके बेटे-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने साथियों के साथ मिलकर गंभीर व बड़ा अपराध किया है। आगे कहते हैं कि बेटे को बचाना चाहते हो, तो तत्काल रुपये भेजो। जो अभिभावक थोड़ा भी भावुक हुआ वह साइबर अपराधी की जाल में फंस कर पैसा गंवा द...