डिजिटल अरेस्ट कर 80 लाख ठगी मामले में दोनों आरोपी से पुलिस रिमांड में पूछताछ
साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। शहर के भरतीया कॉलोनी निवासी व्यवसाई सुनील भरतीया को डिजिटल अरेस्ट कर 80 लाख रुपये ठगी करने के मामले में दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के मृताबिक दोनों से पूछताछ कर इस मामले में आवश्यक जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि फिलहाल कोर्ट के निर्देश पर 24 घंटे के रिमांड पर लिया गया है। बाद में न्यायालय से अनुमति मिलने पर अनुराग दुबे व अंकित दुबे के रिमांड अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट कर किसान से 76 लाख की ठगी यह भी पढ़ें- साइबर ठगी में निजी बैंक के दो कर्मचारी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.