मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला के रिटायर्ड बैंककर्मी महेश गामी और उनकी पत्नी रेणु गामी को डिजिटल अरेस्ट कर 67 लाख रुपये की ठगी मामले में गिरफ्तार पिता-पुत्र को सोमवार को साइबर थाने की पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तार प्रियरंजन शर्मा व उनका पुत्र अनंत अभिषेक पटना के राजीव नगर के रहने वाले हैं। साइबर थाने की पुलिस अनंत अभिषेक के विरुद्ध कोर्ट में पर्याप्त साक्ष्य नहीं पेश कर सकी। साक्ष्य के अभाव में न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) श्रीराघव के कोर्ट ने अनंत अभिषेक को पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया। वहीं, साक्ष्य मिलने पर उसके पिता प्रियरंजन शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।पति-पत्नी यह भी पढ़ें- बुजुर्ग को 16 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 85 लाख ठगे चलाते हैं एनजीओ, भाड़ा पर दिया था खाता :पुलिस के समक...