डिजिटल अरेस्ट कर 67 लाख ठगी मामले में आरोपित पिता-पुत्र के विरुद्ध चार्जाशीट
मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। रिटायर्ड बैंककर्मी महेश गामी व उनकी पत्नी रेणु गामी को 13 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 67 लाख रुपये की ठगी के आरोपित प्रियरंजन शर्मा व उसके पुत्र अनंत अभिषेक के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। यह चार्जशीट साइबर थाने में तैनात पुलिस निरीक्षक सह आईओ अनोज कुमार ने दाखिल की है। आरोपित पिता-पुत्र पटना के राजीवनगर थाना के फ्रेंड्स कॉलोनी आशियाना नगर वार्ड-पांच के निवासी है। इस मामले के एक आरोपित अभिनव व दो अन्य मोबाइल धारक के विरुद्ध्र पूरक जांच जारी है।
गिरफ्तार किए गए थे पिता-पुत्र : साइबर थाना व पुलिस की विशेष टीम ने प्रियरंजन शर्मा व उसके पुत्र अनंत अभिषेक को गिरफ्तार कर 27 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने प्रियारंजन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। वहीं अनंत अभिषेक को पीआर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.