प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज के नीमसराय मोहल्ले की एक सेवानिवृत्त महिला को साइबर अपराधियों ने कथित डिजिटल अरेस्ट कर 2.55 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का झूठा आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी का डर दिखाया। धूमनगंज थाना पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।सेवानिवृत्त महिला की तहरीर के मुताबिक, दो मार्च को अनजान व्हाट्सएप नंबर से कॉल करने वाले ने खुद का नाम अजय यादव और एंटी टेरिज्म स्क्वायड लालकिला का इंस्पेक्टर बताया। वह पुलिस की वर्दी पहने हुआ था और उसके पीछे भारतीय तिरंगा भी दिखने से महिला डर गई। शातिर ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए न्यूक्लियर मिसाइलों की फोटो भेजी और तीन आतंकियों के नाम बताते हुए 20 लाख रुपये लेने का बात कही। सा...