आगरा, मार्च 29 -- पुलिस बताते-बताते थक गई मगर लोग समझ नहीं पा रहे हैं। किसी भी अपराध की जांच वीडियो कॉल पर नहीं होती है। कोई फोन करके डराए तो उसकी बातों में आने की जरूरत नहीं है। आगरा में डिजिटल अरेस्ट की ताजा वारदात शमसाबाद के गांव बांगुरी निवासी रिटायर शिक्षक तुकमान सिंह के साथ हुई है। रिटायर होने पर जो रकम मिली थी वह साइबर अपराधी ले गए। एक झटके में 25 लाख चले गए। यह रकम उनके बुढ़ापे के लिए थी। तुकमान सिंह ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। तीन मार्च को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को इंस्पेक्टर रंजीत सिंह बताया। उन्हें वीडियो कॉल पर लिया। सामने वाला वर्दी में था। रिटायर शिक्षक को धमकाया। बताया कि वह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं। उनके खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों की जांच चल रही है। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.