डिजिटल अरेस्ट कर युवक से 31 हजार रुपये की ठगी
मऊ, मई 24 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के बड़ागांव निवासी अम्बर अली से रविवार को शातिर दिमाग साईबर जालसाज ने स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर युवक को डिजिटल अरेस्ट कर सात बार में कुल 31,150 रुपये आनलाईन ट्रांसफर करा लिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नगर के बड़ागांव निवासी अम्बर अली ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शातिर दिमाग साईबर जालसाज ने फोन कर स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और विभिन्न आरोपों एवं कार्रवाई का भय दिखाकर खाते में रुपये जमा कराने को कहा। डर और झांसे में आकर अम्बर अली ने रविवार की सुबह 1300, 2000, 2000, 2000, 850, 2000 एवं 21000 रूपये कुल अलग-अलग सात बार में कुल 31,150 रुपये भेज दिए। यह भी पढ़ें- नागपुर में रिटायर्ड नर्स को डिजिटल अरेस्ट कर 90 लाख उड़ाए बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.