डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 12 लाख रुपये ऐंठे
गाज़ियाबाद, मई 27 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर गोविंदपुरम निवासी महिला से 12 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर पीड़िता को आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी। कई दिनों तक वीडियो कॉल पर रखकर गिरफ्तारी का डर दिखाया और रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है。
साइबर ठगों का तरीका गोविंदपुरम निवासी सुरजीत कौर सोढी ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च 2026 की सुबह करीब छह बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताया। आरोपी ने कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में किया गया है और मुंबई में उनके नाम से छह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.