डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ की ठगी के मामले में दो गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- फरीदाबाद, सरसमल। साइबर थाना बल्लभगढ़ ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 2.13 करोड़ रुपये ठगने के मामले में दो आरोपियों को जीरकपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों में खाताधारक गौतम और मोहित शामिल हैं। पुलिस ने ठगी की रकम वाले खातों की जांच के बाद कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मामला 13 जनवरी 2026 को शुरू हुआ था। पीड़ित की पत्नी के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में 20 लाख रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। इसके बाद कॉल को कथित मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के पास ट्रांसफर कर दिया गया।
ठगी की प्रक्रिया ठगों ने पति-पत्नी को लगातार वीडियो कॉल पर रखा और घर से बाहर जाने से मना कर दिया। हर दो घंटे में वीडियो कॉल के जरिए उनकी गतिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.