गुड़गांव, जून 3 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सीबीआई अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट के जरिए लाखों रुपये ऐंठने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया। टीम ने उत्तराखंड के रुड़की से आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साइबर अपराध पश्चिम थाना पुलिस के अनुसार 12 मई को एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि सात से 11 मई 2026 के बीच कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उससे संपर्क किया और खुद को सीबीआई का बड़ा अधिकारी बताया। ठगों ने पीड़ित पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया और कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा।जालसाजों इस दौरान कुल 42 लाख 92 हजार रुपये की ठगी कर डाली।रुड़की में छापेमारी कर दबोचे तीन आरोपीथाना साइबर अपराध पश्चिम के प्रबंधक निरीक्षक संदीप कुमार के ...