गंगापार, अप्रैल 19 -- दुष्कर्म के एक मामले में बेटे को फंसा बताते हुए बेटे के हमशक्ल को वीडियो काल पर दिखाकर जालसाजों ने एक किसान को डिजिटल अरेस्ट कर नब्बे हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के टंगहा गांव निवासी राम बहादुर पटेल ने थाने में तहरीर दी कि 19 मार्च को उनके मोबाइल पर एक फोन आया कि उनका बेटा दुष्कर्म के मामले में फंस गया है। यदि बेटे को बचाना हो तो बताये गये नंबर पर नब्बे हजार रुपये तुरंत भेज दो। जालसाजों ने वीडियो काल करके किसान के बेटे का एक हमशक्ल दिखाया भी। परेशान किसान ने दो अलग अलग नंबरों पर नब्बे हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के एक घंटे बाद जब बेटे को फोन मिलाया, तो बेटे ने पूरी घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की। डिजिटल अरेस्ट कर किसान से नब्बे हजार रुपये की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.