नोएडा, सितम्बर 1 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। ठगों ने खुद को मुंबई साइबर विभाग का अधिकारी बताकर एक कारोबारी डिजिटल अरेस्ट कर लिया। कारोबारी की आईडी का इस्तेमाल कर बैंक खाता खोले जाने और उसमें मनी लॉन्ड्रिंग और गैरकानूनी लेनदेन होने की बात कही। गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे 22 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-37 निवासी कारोबारी करियामपुझा वर्गीस रप्पाई ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई 2026 को उनके पास मुंबई साइबर विभाग के अधिकारी के नाम से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उनकी आईडी का इस्तेमाल कर कुमार नाम के व्यक्ति के नाम पर एक बैंक खाता खोला गया है। इस खाते से मनी लॉन्ड्रिंग और गैरकानूनी गतिविधियां हुई हैं। ठग ने पीड़ित को यह कहकर डराया कि वह भी मामले में फंस गए हैं...