डिजिटल अपराध से बचाव के लिए साइबर सुरक्षा कार्यशाला
पटना, सितम्बर 1 -- डिजिटल अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी से बचाव को लेकर महिला एवं बाल विकास निगम में एक कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूलों के शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 39 विद्यालयों के 76 शिक्षक शामिल हुए। एक दिवसीय कार्यशाला का विषय 'साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता' था। इस मौके पर बिहार साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के साइबर विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार ने शिक्षकों को सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह कक्षा स्तर पर विद्यार्थियों को डिजिटल खतरों से बचने के लिए जागरूक किया जा सकता है। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस या सीबीआई के नाम पर आने वाली फर्जी वीडियो कॉल और 'डिजिटल अरेस्ट' की धमकी से डरने की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.