दुमका, अप्रैल 25 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। दुमका,-देवघर रेलखंड में जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ के कैरो गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.