दुमका, मार्च 5 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेवाडीह गांव में सोमवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मौलाना सोलेमान के छोटे बेटे राजा का शव संदिग्ध परिस्थिति में उनके ही घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि 2-3 मार्च की रात किसी ने हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर गमछे से बंधे पाए गए, जबकि शव का आधा से अधिक हिस्सा जमीन को छू रहा था। जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.