डिजिटल:मुरादाबाद में आज भी आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मुरादाबाद, जून 12 -- मुरादाबाद। दो दिनों से तेज हवा और बारिश के बने सिलसिले के बीच लगातार तीसरे दिन मौसम के बिगड़ने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार के लिए भी अरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है। गुरुवार रात हुई तेज बारिश से शुक्रवार सुबह को मौसम काफी खुशगवार महसूस किया गया। आज दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी कम रहने के आसार हैं। जिसके चलते चिलचिलाती तपिश भरी गर्मी का सामना लोगों को नहीं करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में 80 की रफ्तार से चली हवाएं, दो दिन बारिश और आंधी का अलर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.