मुरादाबाद, सितम्बर 20 -- प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) सरकारी अस्पतालों में कार्यरत सदस्य चिकित्सकों की सेवा संबंधी दिक्कतें दूर करने के लिए ज्यादा संजीदगी दिखाएगा-यह बात संघ की मुरादाबाद जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में जिला अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार तोमर ने कही। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों की लगातार बनी हुई कमी की वजह से कार्यरत चिकित्सक सेवा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। एसोसिएशन इन समस्याओं के बारे में शासन को अवगत कराकर चिकित्सकों को राहत दिलाने के लिए गंभीरता से प्रयासरत होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...