प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रयागराज। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर नौजवान भारत सभा और दिशा छात्र संगठन ने बड़ा बघाड़ा क्षेत्र में जुलूस निकाला। सभाओं में वक्ताओं ने शहीदों के अधूरे सपनों और सामाजिक न्याय की आवश्यकता पर जोर दिया। अंजली ने कहा कि अन्याय व लूट के खिलाफ युवाओं को संगठित होना होगा। पर्चा वितरण कर समाजवादी मूल्यों का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूजा, इशांत, निशांत, प्रिंस, अमन, आर्यन समेत कई युवा शामिल रहे और संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.