नई दिल्ली, जुलाई 3 -- भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से टाटा पंच (Tata Punch) डिमांड में रही है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई बिक्री की बात करें तो टाटा पंच ने कमाल कर दिया है। बता दें कि टाटा पंच बीते महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। टाटा पंच ने इस दौरान 101.09 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 21,006 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 10,446 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।तीसरे नंबर पर रही मारुति डिजायर बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 58.03 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,335 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी...