बरेली, मई 2 -- नीट यूजी परीक्षा का आयोजन तीन मई को 25 केंद्रों पर होगा। इसमें 11532 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अभ्यर्थी डिजाइनर, अधिक लेयर वाले, बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने नहीं जाएं। इससे उन्हें चेकिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नीट यूजी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे की शिफ्ट में होगी। दिव्यांग छात्रों की शिफ्ट दो बजे से छह बजे तक चलेगी। बरेली में परीक्षा के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 720 अंकों के 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। केंद्रों में 11 बजे से परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो जाएगी। 1:30 बजे के बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को बॉयोमैट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। परीक्षा के लिए एनटीए ने ड्रेस कोड जारी कर दिया है। उन्हें साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी है। डिजाइनर कपड़ों, हाई हील के ...