दुमका, दिसम्बर 31 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट चरकापाथर में लगे डिजनीलैंड सह मीना बाजार में मंगलवार को शाम ब्रेक डांस में चढ़ने के दौरान एक महिला अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस घटना में वह बुरी तरह से घयल हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उक्त महिला गुलाबी देवी (50 बर्ष) पति- चतरभूज पुजहर जो इसी थाना के संग्रामपुर टोंगी का रहने वाली बताया गया। शव अभी अस्पताल में पड़ा हुआ है। थाना को इसकी सूचना दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची थी। फोटो संख्या-06-सरैयाहाट चरकापाथर में लगे डिजनीलैंड मेला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.