फतेहपुर, जुलाई 30 -- फतेहपुर, संवाददाता। सरकार द्वारा बीज खरीद फरोख्त और भंडारण को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से साथी पोर्टल लागू किया गया है। ऑनलाइन संचालन से किसानों को प्रमाणित और शुद्ध क्वालिटी के बीज मुहैया कराया जा सकेगा। इसके लिए बीज विक्रेताओं को पोर्टल में आनबोर्ड होने की आज अंतिम तारीख है। पोर्टल में दर्ज न होने पर खरीद फरोख्त पर रोक लग जाएगी।जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने बताया कि बीज विक्रेताओं को पूर्व में विभिन्न माध्यमों से अवगत कराया जा चुका है साथी पोर्टल पर ऑन-बोर्ड होने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बावजूद बीज व्यवसायियों को छोड़कर अधिकांश विक्रेता व फर्मों द्वारा पोर्टल पर ऑनबोर्ड नहीं कराया गया। यह भी पढ़ें- पोर्टल पर ऑनबोर्ड नहीं हुए तो रद होगा बीज लाइसेंस उन्होने कहा कि निर्धारित समय...