गंगापार, दिसम्बर 8 -- खीरी/हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डीघलो गांव में शनिवार की रात ट्रांसफॉर्मर चोरी करने का प्रयास किया गया। पोल से ट्रांसफॉर्मर निकालकर चोर जब नहीं ले जा पाए तो उसमें का सारा उपकरण, तेल आदि चोरी कर ले गए। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने ट्रांसफॉर्मर खोलने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर के अंदर लगे क्वायल, तेल, कोर, बाइंडिंग आदि चोरी कर लिए। खाली ट्रांसफॉर्मर को बगल के गड्ढे में फेंक दिया। विश्वसमुद्रा इंजीनियरिंग कंपनी की ओर से गांव में विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार विनोद कुमार ने खीरी थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराने की मांग की है। खीरी थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि जल्द चोरों की तलाश कर ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.