अलीगढ़, मार्च 23 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव डिग्सी में रविवार रात दो समुदायों के बीच विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार गांव निवासी ललित कुमार अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही समुदाय विशेष के तीन-चार युवक गाली-गलौज करते हुए वहां से गुजर रहे थे। ललित ने जब उन्हें गाली देने से रोका, तो आरोप है कि युवकों ने अपने समुदाय के करीब चालीस अन्य युवकों को बुलाकर उस पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। शोर सुनकर ललित का भाई कान्हा मौके पर पहुंचा, लेकिन हमलावरों ने उसे भी पकड़ लिया और पीटते हुए अपने साथ खींच ले गए। इसी बीच ललित के बड़े भाई अरविंद और घनेंद्र भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास ...