नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महामंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अपने दमदार काम से हर किसी को प्रेरित करती हैं। स्मृति ईरानी बेहद मजबूत और प्रभावशाली महिला नेता हैं, जिन्हें हाल ही में फॉर्च्यून की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने अपने जीवन में कई संघर्ष किए और तब जाकर उन्हें सफलता मिली। पहले वह मैकडॉनल्ड्स में काम करती थीं और फिर उन्होंने अपना एक्टिंग करियार शुरू किया, जिसके जरिए उन्हें घर-घर पहचान मिली। इसके बाद वह राजनीति में शामिल हुईं और अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बनाई। उनका रास्ता कभी आसान नहीं था लेकिन उन्होंने मंंजिल पाने के लिए हर कठिनाई को पार किया। वह आज लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं और हमेशा सफलता की राह पर चलने की सलाह देती हैं। ...