डिग्री सेक्शन में छात्रों ने किया हंगामा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के डिग्री सेक्शन में मंगलवार को छात्रों ने हंगामा किया। डिग्री मिलने में देरी से छात्र आक्रोशित हो गए। छात्र 11 बजे से ही डिग्री सेक्शन पहुंचने लगे थे। दोपहर तक छात्रों की काफी भीड़ हो गई। छात्रों का कहना था कि उन्होंने कई दिन पहले आवेदन किया था, लेकिन डिग्री नहीं बनी है। वे नौकरी या नामांकन के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। हंगामे की सूचना पर रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा और नैक के सलाहकार प्रो. वीएस राय भी डिग्री सेक्शन पहुंचे और छात्रों को समझाया।उधर, विवि से परीक्षा फॉर्म जारी नहीं होने के कारण पीजी फोर्थ सेमेस्टर और लॉ का परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका। यह भी पढ़ें- तीन हजार छात्रों को फिर मिलेगा इंटर्नशिप का मौका कॉलेज दिनभर परीक्षा फॉर्म जारी होने इंतजार करते रहे। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.