डिग्री सिर्फ कागज नहीं, बल्कि संघर्ष और ज्ञान का प्रतीक : डॉ अलका
हाजीपुर, अगस्त 27 -- राजकीय डिग्री महाविद्यालय पटेढ़ी बेलसर में गुरुवार को विशेष प्रेरणा-सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पटना विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित साइंस कॉलेज, पटना की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अलका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
विशेष स्वागत डॉ अलका के महाविद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेशमा सुल्ताना के नेतृत्व में महाविद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और सम्मान प्रतीक देकर प्रो. अलका का भव्य स्वागत किया। प्रेरणादायक व्याख्यान में प्रो. अलका ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को अनुशासन, निरंतर अध्ययन और सकारात्मक सोच का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि डिग्री सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि संघर्ष और ज्ञान का प्रतीक है। ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालयों में अपार संभावनाएं हैं और यहां के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.