गोड्डा, मार्च 24 -- पथरगामा, संवाद सूत्र। एसबीएसएसपीएस जनजातीय डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा पिछले चार दिनों से चला आ रहा अपने चार माह के लंबित वेतन भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन सोमवार को प्रभारी प्राचार्य के साथ वार्ता के साथ समाप्त हो गयाl कर्मियों ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो सुदर्शन प्रसाद सिंह व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद प्रभात रंजन सिंह एवं अन्य कर्मियों से प्रभारी प्राचार्य ने वार्ता कीl प्राचार्य उमेश पण्डित ने बतया कि शासी निकाय की बैठक में दाता सदस्य हीरा लाल और शिक्षा विद में ब्रह्मदेव कुमार को मनोनीत किया गया हैl उन्होंने कहा कि कर्मियों का लंबित वेतन भुगतान जल्द किया जाएगाl इस मौके पर प्रो प्रमोद कुमार महतो, प्रो शिवशंकर मिश्र, प्रो संदीप प्रसाद सिंह, प्रो अजय कुमार वर्मा, प्र...