डिग्री बांटना नहीं, किसानों के जीवन में बदलाव लाना उद्देश्य : कुलपति
रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- पंतनगर, संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने कहा कि विश्वविद्यालय को केवल शिक्षण संस्थान या डिग्री बांटने वाली दुकान की तरह नहीं चलाया जा सकता। विश्वविद्यालय की सार्थकता तभी है, जब यहां का विज्ञान और अनुसंधान किसानों की वास्तविक जरूरतों से जुड़े, वैज्ञानिक उनके खेतों तक पहुंचें और विकसित तकनीक उनके जीवन में बदलाव लाए। 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कुलपति ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय को अगले 20 वर्षों में उत्तराखंड की कृषि किस दिशा में आगे बढ़ेगी, इसका रोडमैप तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। करीब 250 विशेषज्ञों की टीम पूरे प्रदेश के कृषि रोडमैप पर काम कर रही है। कृषि से जुड़ी नीतियों के निर्माण में भी वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.