डिग्री दिलाने के नाम पर 95 हजार हड़पे
लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ,संवाददाता। हुसैनगंज के मुरलीनगर निवासी आयुष गोयल ने चौक में रहने वाले एक प्रतिष्ठित स्कूल के पूर्व शिक्षक सरफराज पर इंटर की मार्कशीट के नाम पर 95 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। डीसीपी पश्चिमी के आदेश पर चौक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।आयुष ने बताया कि उन्हें इंटर की मार्कशीट की जरूरत थी। इस संबंध में उनकी मुलाकात जून में वर्ष 2005 में सरफराज से हुई थी। उसने उन्हें एक निजी स्कूल से कोर्स पूरा कराने का आश्वासन दिया था। बदले में उसने 45 हजार रुपये की मांग की थी। आरोप है कि रकम देने पर भी उनका कोर्स पूरा नहीं हुआ। सरफराज ने 50 हजार रुपये की और मांग की। इस पर उन्होंने यह रकम भी दे दी। इसके बाद से आरोपी ने संपर्क तोड़ दिया। आयुष ने बताया कि जब वह किसी तरह से आरोपी के घर पहुंचे तो उसने उनकी पिटाई कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.