प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्य परिषद ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में डिग्री दस्तावेजों को ऑनलाइन जारी करने की व्यवस्था को मंजूरी दी। अब प्रोविजनल डिग्री, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और अंतिम डिग्री ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी, जिससे छात्रों को बार-बार विश्वविद्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। 'नो-ड्यूज' प्रक्रिया को भी अंतिम अंकतालिका जारी करने के साथ ही जोड़ दिया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया सरल और तेज हो जाएगी। इसके अलावा परिषद ने यूजीसी विनियम 2022 के अनुरूप नए पीएचडी नियमों को भी मंजूरी दी। एक वर्ष और कोर्सवर्क पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को फुल-टाइम से पार्ट-टाइम पीएचडी में स्थानांतरण की सुविधा भी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.