सहरसा, जून 20 -- नवहट्टा। डिग्री कॉलेज संचालन स्थल में संभावित बदलाव के विरोध में कासीमपुर पंचायत भवन स्थित खेल मैदान में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। कपिलदेव सदा के नेतृत्व में आयोजित धरना में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के उस पूर्व निर्णय को बहाल करने की मांग की, जिसके तहत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कासीमपुर में अस्थायी रूप से डिग्री कॉलेज संचालित किया जाना था। जयनारायण यादव की अध्यक्षता रणधीर कर्ण, प्रमोद यादव, तेजो सदा, मोहम्मद याकुब सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...