डिग्री कॉलेज में 8 से यूजी चतुर्थ सत्र की परीक्षा, 1780 परीक्षार्थी होंगे शामिल
पूर्णिया, सितम्बर 7 -- बायसी, एक संवाददाता। अनुमंडल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बायसी में 8 से 16 सितंबर तक पूर्णिया विश्वविद्यालय के यूजी चतुर्थ सत्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के विद्यार्थियों का केंद्र निर्धारित किया गया है। परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा नियंत्रण प्रभारी डॉ. गोपाल कुमार ने बताया कि आठ दिनों तक चलने वाली परीक्षा में कुल 1780 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य प्रो. सुधांशु शेखर झा ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्र पर शुद्ध पेयजल और स्वच्छ वाशरूम की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में कदाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूजी सेमेस्टर-4 परीक्षा आठ से 16 सितंबर तक परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.