रिषिकेष, अप्रैल 7 -- राव राशिद। पंडित ललित मोहन शर्मा डिग्री कॉलेज ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (एमएलटी) विभाग की ओर से मंगलवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में एमएलटी विभाग के प्रशिक्षित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की टीम द्वारा विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। इनमें मधुमेह (ब्लड शुगर), रक्तचाप (बीपी), हीमोग्लोबिन तथा रक्त समूह (ब्लड ग्रुप) की जांच प्रमुख रूप से शामिल रहीं। आधुनिक उपकरणों एवं वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से की गई इन जांचों के परिणाम प्रतिभागियों को तत्काल उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर एमएलटी विभाग के समन्वयक प्रो गुलशन कुमार ढींगरा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल सात अप्रैल को मनाया जाता है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन ...