रुद्रपुर, मार्च 1 -- किच्छा, संवाददाता। राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में बाहरी युवकों द्वारा छात्र संघ सचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुरपिया फार्म निवासी अमन कुमार पुत्र अशोक कुमार राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ सचिव हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 फरवरी को कॉलेज के छात्र वसीम, मुस्तफा, शाहिद और मुनाजिर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने बाहरी युवकों को बुला लिया। आरोप है कि बाहरी युवक कॉलेज में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर अन्य छात्रों ने उन्हें बचाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया...