काशीपुर, अप्रैल 27 -- दीप पाठक, काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग ने सोमवार को स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए अनुसंधान पद्धति विषय पर कार्यशाला की। इसमें विभिन्न विषयों में अनुसंधान की पद्धतियों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. स्नेह लता ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न संदर्भ लेखन शैलियों, टैक्सोनॉमी और एथ्नोबॉटनी से जुड़े विषयों में अनुसंधान की पद्धतियों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन पीपीटी प्रस्तुतीकरण की तकनीक भी सिखाई। डॉ. रेनू ने विभाग में उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों के आधार पर सूक्ष्म जीव विज्ञान में प्रोजेक्ट कार्य की संभावनाओं और कार्यविधि पर व्याख्यान दिया। यह भी पढ़ें- पंचकर्म एवं वैकल्पिक चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.