पाकुड़, जून 29 -- डिग्री कॉलेज महेशपुर के सेमिनार हॉल में हूल दिवस के अवसर पर एक भव्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. मसूद अहमद के निर्देशानुसार संपन्न हुआ, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्राध्यापक डॉ. राकेश कुमार दास ने किया। वहीं प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के भाषण के मूल्यांकन के लिए अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रणव राज ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता का विवरण भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हूल विद्रोह के इतिहास पर अपने विचार रखे। कड़े मुकाबले के बाद जजों द्वारा विजेताओं का चयन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान खुशबू कुमारी, द्वितीय स्थान लक्ष्मी ...