कटिहार, अप्रैल 13 -- समेली,एक संवाददाता प्रखंड अंतर्गत नरैहिया में डिग्री कॉलेज मामले को लेकर जिलाधिकारी कटिहार से डिग्री कॉलेज संघर्ष समिति नरैहिया का एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। इधर डिग्री कॉलेज नबाबगंज में स्थानांतरण की खबर को लेकर आंदोलन की खबर हो रही थीं। बिहार के प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना के तहत समेली प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की स्थापना प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय कृष्णनगर नरैहिया के प्रांगण में स्थापित किया जाए। ताकि समेली ,कुर्सेला,फलका,रुपौली, कोढ़ा प्रखंड के अधिकांश गांव के छात्र-छात्रा शैक्षणिक लाभ प्रस्तावित कॉलेज से लेकर अपना भविष्य निर्माण कर सकें। विगत 27 सितंबर 2025 को आयोजित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम नरैहिया मैदान में हुआ था साथ ही इसी प्रांगण में डिग्री कॉलेज स्थापि...