बांका, जून 4 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज भवन निर्माण को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राता पंचायत अंतर्गत बदलाचक गांव के समीप स्थित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में अंचलाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह तथा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह कैथा पंचायत के मुखिया चंदन कुमार शामिल थे। यह भी पढ़ें- डीपीओ ने किया डिग्री कॉलेज भवन का निरीक्षण निरीक्षण का महत्व निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कॉलेज निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि की स्थिति, क्षेत्रफल एवं उपयुक्तता का जायजा लिया।डिग्री कॉलेज की स्थापना प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दशकों पूर्व धनकुड़िया गांव निवासी पूर्व अधिकारी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण राय ने उच्च श...