किशनगंज, जनवरी 29 -- बिशनपुर। कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के स्थान चयन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को सुंदरबारी पंचायत के मुखिया तनवीर आलम और सौंथा पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता बाबर आलम ने डीएम विशाल राज से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें आग्रह किया गया कि डिग्री कॉलेज के लिए धनपुरा में चयनित अस्थाई स्थान पर पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने मांग की कि कॉलेज को किसान कॉलेज, सुंदरबारी या उसके आसपास की पंचायतों में ही अस्थाई रूप से संचालित किया जाए। इस दौरान मुखिया तनवीर आलम ने बताया कि प्रशासन द्वारा चयनित जगह धनपुरा जिला मुख्यालय से काफी सट कर है। जो प्रखंड क्षेत्र के लगभग एक दर्जन पंचायत से काफी दूर है,प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने जिला प्रशासन से कोचाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.