किशनगंज, जनवरी 23 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का एक दल कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय धनपुरा पहुंच डिग्री कॉलेज के निर्माण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रोशन कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय धनपुरा पहुंचे। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने डिग्री महाविद्यालय के संचालन को लेकर बिल्डिंग का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बच्चों में गुणवत्ता शिक्षा और बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षकों को कई अहम सुझाव दिए। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान ने कहा कि नए सत्र से डिग्री कॉलेज का उच्च माध्यमिक विद्यालय धनपुरा में अस्थाई रूप से सं...